बच्चों तुम्हें माफ किया PM नहीं बल्कि अभिभावक बनकर मोदी ने कैसे युवा आक्रोश को किया शांत
PM Modi Forgives Zen Z Abuse: जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान कुछ Gen Z युवाओं की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अभद्र भाषा के इस्तेमाल के बाद विवाद बढ़ा. ऐसे माहौल में पीएम मोदी ने सख्ती के बजाय अभिभावक वाला रास्ता चुना और वीडियो संदेश में इन युवाओं को माफ करने की बात कही. पीए मोदी ने कहा कि गुमराह बच्चों को सजा देने या अदालतों के चक्कर कटवाने से परिस्थितियां नहीं बदलेंगी. उन्होंने युवाओं को गले लगाकर राह दिखाने की जरूरत बताई. सवाल है कि क्या सजा के बजाय संवाद और भरोसे का यह तरीका नई शुरुआत बन सकता है? साथ ही पीएम मोदी ने अभिभावक वाला जो अंदाज अपनाया है वह अपने आप में अनोखा है.