बिहार के इस DM की क्यों हो रही तारीफ राष्ट्रपति अपने हाथों से करेंगी सम्मानित
National Voters Day: आगामी 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस है और यह और भी दिन बिहार के लिए खास होने वाला है, क्योंकि बिहार के एक जिलाधिकारी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों विशेष सम्मान मिलेगा. लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान देश के कई जिलों में से पूर्वी चंपारण जिले को चुना गया है और यहां के डीएम सौरभ जोरवाल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों सम्मान प्राप्त करेंगे.
