केंद्रीय विद्यालय में कितने कंप्यूटर हैं स्टूडेंट्स को मिलती हैं खूब सुविधाएं

Kendriya Vidyalaya: केंद्रीय विद्यालय देश के टॉप सरकारी स्कूलों में से एक है. केवीएस की फीस कम होने की वजह से इसे अफोर्ड कर पाना आसान है. भारत में 1200 से ज्यादा केंद्रीय विद्यालय हैं. इनमें 13 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स पढ़ाई कर रहे हैं. केंद्रीय विद्यालय से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट्स kvsangathan.nic.in पर चेक कर सकते हैं.

केंद्रीय विद्यालय में कितने कंप्यूटर हैं स्टूडेंट्स को मिलती हैं खूब सुविधाएं
नई दिल्ली (Kendriya Vidyalaya). केंद्रीय विद्यालय, सैनिक स्कूल और जवाहर नवोदय विद्यालय.. सीबीएसई बोर्ड से एफिलिएटेड ये तीनों टॉप सरकारी स्कूल हैं. केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन मिलना काफी मुश्किल है. केंद्रीय सरकारी नौकरी वालों के बच्चों को इसमें वरीयता दी जाती है. बची हुई सीटों पर ही अन्य बच्चों को एडमिशन मिल पाता है. केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए केवीएस लॉटरी सिस्टम का भी इस्तेमाल किया जाता है. भारत के कोने-कोने में स्थित केंद्रीय विद्यालय की ब्रांच अब विदेशों में भी है. केंद्रीय विद्यालय में आम नागिरकों के बच्चे भी एडमिशन ले सकते हैं. अगर आप केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको वहां के इंफ्रास्ट्रक्चर आदि की जानकारी भी होनी चाहिए. भारत में ऑनलाइन एजुकेशन पर फोकस किया जा रहा है. लोगों को डिजिटल युग की बारीकियां सिखाई जा रही हैं. जानिए केंद्रीय विद्यालय में कितने कंप्यूटर हैं, जिनसे बच्चों को भविष्य के लिए तैयार किया जा रहा है. भारत में कितने केंद्रीय विद्यालय हैं? भारत के विभिन्न राज्यों में कुल 1256 केंद्रीय विद्यालय हैं. ये सभी फंक्शनल हैं यानी इनमें क्लासेस लगती हैं और स्टूडेंट्स के लिए जरूरी सभी फैसिलिटीज भी यहां हैं. केंद्रीय विद्यालय में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स की डिजिटल एजुकेशन पर फोकस करने के लिए कंप्यूटर और स्टूडेंट्स के बीच के रेशियो का पूरा ध्यान रखा जाता है. केंद्रीय विद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर केवीएस आईसीटी यानी इन्फॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी से संबंधित काफी जानकारी उपलब्ध है. यह भी पढ़ें- देश में हैं 4 तरह के केंद्रीय विद्यालय, किस आधार पर मिलता है एडमिशन? KVS ICT Infrastructure 2024: केवीएस आईसीटी इंफ्रास्ट्रक्चर 2024 1- भारत में कुल केंद्रीय विद्यालय- 1256 2- केवी में उपलब्ध कुल कंप्यूटर- 76,795 3- केंद्रीय विद्यालय की कंप्यूटर लैप में उपलब्ध कुल कंप्यूटर- 64,098 4- केंद्रीय विद्यालय में पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स की संख्या- 13,37,614 5- स्टूडेंट कंप्यूटर रेशियो- 17:1 6- कितने केवी में कंप्यूटर लैब हैं- 1250 (99.52%) 7- कितने केवी में इंटरनेट कनेक्शन है- 1255 (99.92%) 8- कितने केंद्रीय विद्यालय में ब्रॉड बैंड कनेक्शन है- 1236 (98.40%) 9- कितने केवी की अपनी खुद की वेबसाइट है- 1256 (100%) 10- केंद्रीय विद्यालय में ई-क्लासरूम (e-classrooms) की संख्या- 13,011 11- कितने केंद्रीय विद्यालय में मॉडर्न साइंस लैब हैं- 928 12- कितने केवी में डिजिटल लैंग्वेज लैब हैं- 376 यह भी पढ़ें- ये है देश का टॉप सरकारी स्कूल, उत्तर प्रदेश में हैं इसकी 100 से ज्यादा ब्रांचेस Tags: Govt School, School Admission, School educationFIRST PUBLISHED : August 27, 2024, 14:51 IST jharkhabar.com India व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें
Note - Except for the headline, this story has not been edited by Jhar Khabar staff and is published from a syndicated feed