संसद में वॉर ऑफ वर्ड्स: नेहरू पर बयान सुन निशिकांत दुबे की और बढ़े विपक्षी सांसद अश्विनी वैष्णव ने टाला टकराव
Nishikant Dubey Speech on Nehru: लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान भारी हंगामा हुआ. भाजपा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा पूर्व प्रधानमंत्रियों पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों से विपक्ष भड़क गया और कुछ सांसद उनकी ओर बढ़ने लगे. इस बीच केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हस्तक्षेप कर टकराव को टाला. विपक्ष ने सरकार पर पक्षपात का आरोप लगाया जिसके बाद स्पीकर ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है.