रईसों के क्लब में घुसने की जिद गार्ड ने रोका तो बीच सड़क पर उतारे कपड़े बेंगलुरु में जबर्दस्त ड्रामा
रईसों के क्लब में घुसने की जिद गार्ड ने रोका तो बीच सड़क पर उतारे कपड़े बेंगलुरु में जबर्दस्त ड्रामा
Bangalore Club Drama: लावेल रोड स्थित पॉश बेंगलुरु क्लब के बाहर बुधवार को भारी हंगामा हुआ. नशे में धुत राज अनंत नामक युवक ने क्लब में प्रवेश न मिलने पर कपड़े उतारकर सार्वजनिक रूप से उपद्रव किया. विवाद के दौरान वह एक कार के बोनट पर चढ़ गया, जिसके बाद चालक ने उसे गिरा दिया. पुलिस ने सार्वजनिक उपद्रव के लिए युवक और मारपीट के आरोप में गार्ड व कार चालक पर मामला दर्ज किया है.