निपाह पर काबू अब शिगेला और इबोला ने बढ़ाई केरल की टेंशन कोझिकोड बना हॉटस्पॉट जून में 6 मौतों से बढ़ी चिंता
स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक शिगेला संक्रमण के ये 10 नए मामले केरल के चार अलग-अलग जिलों से दर्ज किए गए हैं. सबसे गंभीर स्थिति कोझिकोड जिले की है, जहां एक ही दिन में शिगेला के सात नए मामलों की पुष्टि हुई है. इसके अतिरिक्त वायनाड, एर्नाकुलम और मलप्पुरम जिलों में शिगेला संक्रमण का एक-एक नया मामला दर्ज किया गया है.