एक खेत तीन मंजिल और 8 फसलें! झारखंड के सुमन की खेती देख दंग रह गए किसान

कोडरमा के डोमचांच प्रखंड के किसान सुमन लाल मेहता ने मल्टी लेयर फार्मिंग अपनाकर खेती में नई मिसाल पेश की है. महाराष्ट्र से प्रशिक्षण लेने के बाद उन्होंने अपने खेत में एक साथ हल्दी, अदरक, पालक, धनिया, मेथी, परवल और कुंदरू समेत कई फसलों की खेती शुरू की. ड्रिप इरिगेशन और मल्चिंग तकनीक के उपयोग से उन्हें सामान्य खेती की तुलना में केवल 25 प्रतिशत पानी की जरूरत पड़ती है. इस मॉडल में एक ही खेत को तीन स्तरों पर उपयोग कर अधिक उत्पादन और बेहतर आय हासिल की जा रही है. उनकी सफलता से जिले के अन्य किसान भी आधुनिक खेती की ओर आकर्षित हो रहे हैं.

एक खेत तीन मंजिल और 8 फसलें! झारखंड के सुमन की खेती देख दंग रह गए किसान