बुजुर्ग विधवा और दिव्यांगों को बड़ा तोहफा अब पेंशन 1000 के बदले मिलेंगे 1500 रुपए
पश्चिम बंगाल सरकार ने वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन में 500 रुपये प्रति माह की बढ़ोतरी का ऐलान किया है. अब पात्र लाभार्थियों को 1,000 रुपये की जगह 1,500 रुपये प्रति माह मिलेंगे. बढ़ी हुई राशि 1 अगस्त से दी जाएगी और इसका लाभ 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी माना जाएगा. अतिरिक्त राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी के जरिए भेजी जाएगी.