आसमान से गिरी आफत! बिजली गिरते ही अंधेरे में डूबा IndiGo का प्लेन 141 यात्रियों में मची अफरा-तफरी
कोलकाता एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा टल गया, जब अगरतला जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E-6068 पर तेज तूफान के दौरान बिजली गिर गई. बिजली गिरने से प्लेन का पावर सिस्टम अचानक बंद हो गया और प्लेन में मौजूद 141 यात्रियों और क्रू मेंबर्स के बीच अफरा-तफरी मच गई.