News18 इंडिया ने पेश किया इंडस्ट्री का सबसे दमदार प्राइमटाइम लाइनअप
News18 इंडिया ने पेश किया इंडस्ट्री का सबसे दमदार प्राइमटाइम लाइनअप
देश के सबसे लोकप्रिय और नंबर वन न्यूज चैनल News18 इंडिया ने अपने प्राइमटाइम लाइनअप में बड़ा बदलाव किया है. अब चैनल का प्राइम टाइम स्लॉट शाम 3:45 बजे कमांड सेंटर से शुरू होगा और रात 10 बजे देश नहीं झुकने देंगे से खत्म होगा. इस नए प्राइमटाइम लाइनअप के बारे में चैनल के मैनेजिंग एडिटर ज्योति कमल ने बताया कि हमने अपने प्राइमटाइम स्लॉट को नए सिरे से तैयार किया है, जिसमें अलग-अलग संपादकीय आवाजों और प्रेजेंटेशन की शैलियों को शामिल किया गया है.