झारखंड हॉकी के लिए खुशखबरी 4 महिला खिलाड़ियों को भारतीय टीम के राष्ट्रीय कैंप में शामिल होने का मिला न्योता

Jharkhand Hockey: निक्की, सलीमा और संगीता पूर्व से ही सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य हैं. वहीं ब्यूटी डुंगडुंग जो जूनियर इंडिया महिला हॉकी टीम के सदस्य थीं. उन्हें भी इस बार सीनियर महिला इंडिया टीम में चयनित किया गया है.

झारखंड हॉकी के लिए खुशखबरी 4 महिला खिलाड़ियों को भारतीय टीम के राष्ट्रीय कैंप में शामिल होने का मिला न्योता
रांची. झारखंड की हॉकी के लिए एक बार फिर नई खुशखबरी है. भारतीय सीनियर महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप के लिए झारखंड के 4 महिला हॉकी खिलाड़ी निक्की प्रधान, सलीमा टेटे, संगीता कुमारी और ब्यूटी डुंगडुंग को आमंत्रित किया गया है.  25 अक्टूबर से 26 नवंबर तक साईं सेंटर बेंगलुरु में भारतीय सीनियर महिला हॉकी टीम के लिए हॉकी इंडिया द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कैंप में झारखंड की चार महिला हॉकी खिलाड़ी को आमंत्रित किए गया हैं. इनमें निक्की, सलीमा और संगीता पूर्व से ही सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य हैं. वहीं ब्यूटी डुंगडुंग जो जूनियर  इंडिया महिला हॉकी टीम के सदस्य थीं. उन्हें भी इस बार सीनियर महिला इंडिया टीम में चयनित किया गया है. झारखंड की 4 महिला हॉकी खिलाड़ियों का एक साथ सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप में चयनित होने पर हॉकी झारखंड ने खुशी जतायी है. ओलंपिक खेल चुकी हैं निक्की प्रधान और सलीमा टेटे  बता दें, निक्की प्रधान झारखंड के खूंटी जिले की रहने वाली हैं. वहीं सलीमा टेटे , संगीता कुमारी और ब्यूटी डुंगडुंग सिमडेगा जिला की हैं. दरअसल इन चारों खिलाड़ियों में निक्की प्रधान दो बार ओलंपिक खेल चुकी हैं. निक्की पिछले 7 सालों से भारतीय सीनियर महिला हॉकी टीम की नियमित सदस्य है. वह बतौर मिडफील्डर के रूप में मजबूती से टीम को सहयोग करती हैं. जबकि सलीमा टेटे एक बार ओलंपिक खेलश्रचुकी है. सलीमा पिछले टोक्यो ओलंपिक में भारतीय टीम में शामिल थी. वहीं ब्यूटी डुंगडुंग और संगीता कुमारी ने भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में अपना शानदार खेल दिखाया. जिसके बाद संगीता कुमारी को भारतीय सीनियर महिला हॉकी टीम में जगह दी गई. अब दोनों ही खिलाड़ियों को भारतीय सीनियर महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप में आमंत्रित किया गया है. ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें up24x7news.com हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट up24x7news.com हिंदी| Tags: Hockey India, India Hockey Team, Indian women hockey team, Jharkhand news, Ranchi newsFIRST PUBLISHED : October 20, 2022, 23:27 IST