रात में गहरी नींद में सो रही थीं दो सगी बहनें तभी आया काला नाग फिर डॉक्टर भी नहीं बचा सके जान
राजौरी में सांप के डसने से दो सगी बहनों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि दोनों बहनें रात के समय घर में सो रही थीं, तभी सांप ने उन्हें डस लिया. परिजन दोनों को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी. घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है.