रियासी में संदिग्धों की सूचना से हड़कंप तीसरे दिन भी सर्च ऑपरेशन जारी राजौरी में एंटी-ड्रोन सिस्टम तैनात

रियासी जिले में संदिग्ध लोगों की आवाजाही की सूचना के बाद सुरक्षा बलों और पुलिस का तलाशी अभियान तीसरे दिन भी जारी है. संभावित रास्तों और आसपास के इलाकों में गहन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी है और लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की है. वहीं, श्री बाबा बुढ़ा अमरनाथ यात्रा को लेकर राजौरी में सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है. यात्रा ग्राउंड में एंटी-ड्रोन सिस्टम तैनात किया गया है. यात्रा मार्गों पर सीसीटीवी के जरिए लगातार निगरानी रखी जा रही है.

रियासी में संदिग्धों की सूचना से हड़कंप तीसरे दिन भी सर्च ऑपरेशन जारी राजौरी में एंटी-ड्रोन सिस्टम तैनात