Black Cobra Video: बाइक पर बैठे 3 दोस्त तभी दिखा फन फैलाए बैठा कोबरा रोंगडे खड़ी कर देगा यह वीडियो
Black Cobra Video: बाइक पर बैठे 3 दोस्त तभी दिखा फन फैलाए बैठा कोबरा रोंगडे खड़ी कर देगा यह वीडियो
बारिश के मौसम में सांपों के बिलों से बाहर निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं. गुजरात के राजपीपला में भी कुछ ऐसा ही हुआ, जब वड़िया रॉयल सन सिटी सोसाइटी में एक बाइक के चेन कवर के अंदर जहरीला ब्लैक कोबरा जा घुसा. बाइक सवार तीन दोस्तों को इसका अंदाजा तक नहीं था कि उनके वाहन में एक खतरनाक सांप छिपा बैठा है. सांप देखते ही तीनों दोस्तों के होश उड़ गए और वे तुरंत बाइक से कूदकर दूर जा खड़े हुए.सांप को देखने के बाद आसपास भी हड़कंप मच गया। लोगों ने बिना जोखिम लिए सांप पकड़ने वाले विशेषज्ञ को बुलाया. कोबरा को बाहर निकालना आसान नहीं था. उसे सुरक्षित तरीके से निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी. आखिरकार सांप पकड़ने वाले एक्सपर्ट ने सावधानी से कोबरा को बाइक से बाहर निकाला और उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाकर जंगल में छोड़ दिया गया.