हर तरफ हरियाली! बाजार खुलते ही 1200 पॉइंट की उड़ान भारत-US ट्रेड डील के बाद बाजार की आज बल्ले-बल्ले
हर तरफ हरियाली! बाजार खुलते ही 1200 पॉइंट की उड़ान भारत-US ट्रेड डील के बाद बाजार की आज बल्ले-बल्ले
आज शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली और निवेशकों के चेहरे खिल उठे. बाजार करीब 1200 अंकों की मजबूत बढ़त के साथ खुला और सेंसेक्स 26,200 के आसपास पहुंच गया. हालांकि, यह अब भी अपने ऑल टाइम हाई से थोड़ा नीचे है. निफ्टी भी करीब 750 अंक चढ़कर 25,850 के स्तर पर ट्रेड करता नजर आया.सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो कैपिटल मार्केट इंडेक्स करीब 6.5 फीसदी उछला. रियलिटी शेयरों में 5.5 फीसदी, कैपिटल गुड्स में 5 फीसदी और पीएसयू बैंकों में करीब 3.5 फीसदी की तेजी रही. डिफेंस इंडेक्स में भी करीब 3.75 फीसदी की मजबूत रैली देखने को मिली. निफ्टी आईटी ने भी शानदार शुरुआत की.कुछ बड़े शेयर जैसे सोना बीएलडब्ल्यू, भारत फोर्ज, बालकृष्ण इंडस्ट्रीज और गोकलदास एक्सपोर्ट्स सर्किट के साथ ट्रेड करते दिखे. कुल मिलाकर आज बाजार में बंपर ओपनिंग हुई और लगभग हर तरफ हरियाली ही हरियाली नजर आई.