परनाना PM रहे फिर भी राहुल गांधी पर रविशंकर प्रसाद का तीखा वार बोले- ये गैर-जिम्मेदाराना है

Ravishankar on Rahul Gandhi Protest: प्रधानमंत्री आवास के बाहर कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर बीजेपी सांसद और वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला. प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ऐसे परिवार से आते हैं, जहां उनके परनाना जवाहरलाल नेहरू देश के प्रधानमंत्री रहे हैं, इसलिए उन्हें प्रधानमंत्री आवास की गरिमा और सुरक्षा का महत्व अच्छी तरह पता होना चाहिए. रविशंकर आरोप लगाया कि इसके बावजूद राहुल गांधी ने जिस तरह का व्यवहार किया वह पूरी तरह गैर-जिम्मेदाराना था. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का आवास हाई-सिक्योरिटी ज़ोन है, जहां सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होती है. ऐसे संवेदनशील इलाके में जबरन बैठ जाना और नियमों की अनदेखी करना उचित नहीं है. बीजेपी नेता ने यह भी कहा कि प्रदर्शन के दौरान सरकार की ओर से बातचीत की कोशिश की गई. उनके मुताबिक केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और गृह सचिव भी बातचीत के लिए पहुंचे थे. उन्होंने दावा किया कि सरकार नीट समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार थी, लेकिन विपक्ष ने सहयोग नहीं किया. रविशंकर प्रसाद ने कहा कि आखिरकार हालात को देखते हुए पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी, क्योंकि सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना जरूरी था.

परनाना PM रहे फिर भी राहुल गांधी पर रविशंकर प्रसाद का तीखा वार बोले- ये गैर-जिम्मेदाराना है