सोनिया गांधी का बिगड़ा हुआ बेटा है राहुल पर फट पड़े रवनीत सिंह बिट्टू संसद में क्या हुआ सब बताया
सोनिया गांधी का बिगड़ा हुआ बेटा है राहुल पर फट पड़े रवनीत सिंह बिट्टू संसद में क्या हुआ सब बताया
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के गद्दार दोस्त विवाद के बीच, केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने अपना पक्ष रखा. बिट्टू ने बताया कि जब मीडिया वहां मौजूद थी, तब वे निकल रहे थे और वह राहुल गांधी के द्वारा कहे गए शब्दों को दोहरा नहीं सकते. बिट्टू ने बताया, उन्होंने मुझसे कहा, हाथ मिलाओ, और आप वापस आ जाओगे. उनका व्यवहार एक बिगड़े हुए बेटे जैसा है और उन्हें लगता है कि उनका शासन और राज चलेगा, लेकिन ऐसा नहीं होगा. जब उन्होंने मुझसे हाथ मिलाने के लिए कहा, तो मैंने कहा, आप देश के खिलाफ बोलते हैं और आपके हाथ सिखों के खून से सने हुए हैं.