Weather Update: अगले 48 घंटे भारी पड़ सकते हैं! तेज बारिश आंधी और बिजली को लेकर बड़ा अलर्ट जारी
Weather Update: अगले 48 घंटे भारी पड़ सकते हैं! तेज बारिश आंधी और बिजली को लेकर बड़ा अलर्ट जारी
Weather Update: देशभर में मानसून अब तेजी से आगे बढ़ रहा है और कई राज्यों में राहत की बारिश शुरू हो चुकी है. मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून ने महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और बिहार के कई हिस्सों को कवर कर लिया है. मुंबई, पुणे, निजामाबाद, दंतेवाड़ा, गया और मुजफ्फरपुर समेत कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटों में मानसून और आगे बढ़ सकता है, जिससे महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और बिहार के बाकी इलाकों में भी बारिश की गतिविधियां तेज होंगी. वहीं, देश के 23 राज्यों में भारी बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. कुछ जगहों पर 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है. दिल्ली-एनसीआर के लोगों की नजर अब मानसून की एंट्री पर टिकी हुई है. सामान्य तौर पर राजधानी में मानसून 27 से 29 जून के बीच पहुंचता है. अगर मानसून की रफ्तार बनी रही तो इस बार भी जून के आखिरी सप्ताह में दिल्ली में बारिश दस्तक दे सकती है. हालांकि राजस्थान में अभी भी हालात अनुकूल नहीं माने जा रहे हैं. मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में मजबूत सिस्टम नहीं बनने की वजह से मानसून की रफ्तार कुछ जगहों पर धीमी पड़ गई है. ऐसे में राजस्थान को अभी कुछ और दिनों का इंतजार करना पड़ सकता है.