अहमदाबाद में 4 बदमाशों ने चाकू से किया जानलेवा हमला खौफनाक मंजर CCTV में कैद कानून का खौफ खत्म
अहमदाबाद में 4 बदमाशों ने चाकू से किया जानलेवा हमला खौफनाक मंजर CCTV में कैद कानून का खौफ खत्म
गुजरात के अहमदाबाद स्थित गोमतीपुर इलाके से असामाजिक तत्वों के आतंक का एक खौफनाक मामला सामने आया है. इलाके में सरेराह गुंडागर्दी और हिंसा की इस पूरी घटना का एक सीसीटीवी (CCTV) फुटेज वायरल हो रहा है, जिसने स्थानीय लोगों के बीच दहशत का माहौल पैदा कर दिया है. वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि चार हमलावर मिलकर एक व्यक्ति को घेरकर बेरहमी से पीट रहे हैं. इतना ही नहीं, मारपीट कर रहे बेखौफ बदमाशों के हाथों में धारदार चाकू भी साफ नजर आ रहे हैं. पीड़ित जान बचाने की गुहार लगाता रहा, लेकिन हमलावर लगातार उस पर हमला करते रहे. गौरतलब है कि गोमतीपुर क्षेत्र में असामाजिक तत्वों के उपद्रव की यह पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी ऐसी वारदातें सामने आ चुकी हैं. घटना की गंभीरता को देखते हुए गोमतीपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त कर गिरफ्तारी के लिए त्वरित कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.गुजरात के अहमदाबाद स्थित गोमतीपुर इलाके से असामाजिक तत्वों के आतंक का एक खौफनाक मामला सामने आया है. इलाके में सरेराह गुंडागर्दी और हिंसा की इस पूरी घटना का एक सीसीटीवी (CCTV) फुटेज वायरल हो रहा है, जिसने स्थानीय लोगों के बीच दहशत का माहौल पैदा कर दिया है. वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि चार हमलावर मिलकर एक व्यक्ति को घेरकर बेरहमी से पीट रहे हैं. इतना ही नहीं, मारपीट कर रहे बेखौफ बदमाशों के हाथों में धारदार चाकू भी साफ नजर आ रहे हैं. पीड़ित जान बचाने की गुहार लगाता रहा, लेकिन हमलावर लगातार उस पर हमला करते रहे. गौरतलब है कि गोमतीपुर क्षेत्र में असामाजिक तत्वों के उपद्रव की यह पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी ऐसी वारदातें सामने आ चुकी हैं. घटना की गंभीरता को देखते हुए गोमतीपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त कर गिरफ्तारी के लिए त्वरित कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.