LPG Rate Today: जुलाई ने कर दिया बड़ा सरप्राइज! ₹183 सस्ता सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल भी नीचे

LPG Rate Today: जुलाई की शुरुआत आम लोगों के लिए राहत भरी खबर लेकर आई है. लंबे समय से महंगे चल रहे कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में अब बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर ₹183.5 सस्ता हो गया है. ये बदलाव आज से ही लागू माना जाएगा, जिससे होटल, रेस्टोरेंट और छोटे व्यापारियों को सीधी राहत मिलने वाली है. जानकारी के मुताबिक, पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव और सप्लाई बाधाओं की वजह से पिछले महीनों में एलपीजी के दामों में तेजी देखी गई थी. लेकिन अब हालात में कुछ स्थिरता आने के बाद कीमतों में यह कटौती की गई है. इसी बीच ऊर्जा सेक्टर से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आई है. नायरा एनर्जी ने पेट्रोल और डीजल के दाम भी घटा दिए हैं. पेट्रोल ₹5 प्रति लीटर सस्ता हुआ है, जबकि डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर कम किए गए हैं. ये नई दरें भी आज से लागू हो गई हैं. लगातार बढ़ती महंगाई के बीच यह बदलाव आम लोगों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है. खासकर ट्रांसपोर्ट और कमर्शियल यूज से जुड़े सेक्टर में इसका असर तुरंत देखने को मिल सकता है.

LPG Rate Today: जुलाई ने कर दिया बड़ा सरप्राइज! ₹183 सस्ता सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल भी नीचे