मां लक्ष्मी को करना है प्रसन्न रट लें ये मंत्र ज्योतिषाचार्य ने बताया पूजा का दिन भरी रहेगी तिजोरी

माता लक्ष्मी धन की देवी मानी गई हैं और हर कोई चाहता है कि मां लक्ष्मी की कृपा उनपर बनी रहे. इसके लिए लोग माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं. सनातन संस्कृति में शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी का दिन माना गया है और ऐसी मान्यता है कि शुक्रवार के दिन अगर विधि-विधान से माता लक्ष्मी की पूजा की जाए तो वह अवश्य प्रसन्न होती हैं और भक्तों को वरदान देती हैं. शुक्रवार के दिन विधि पूर्वक माता लक्ष्मी की पूजा और आरती की जाए तो माता लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती हैं. ज्योतिषाचार्य पंडित मनोहर आचार्य ने बताया कि माता लक्ष्मी को सफेद रंग का भोग प्रिय होता है. ऐसे में अगर शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी को खीर और मिश्री का भोग लगाया जाए तो वह प्रसन्न हो जाती हैं. मां लक्ष्मी की पूजा कैसे की जाए इस बारे में वीडियो में अधिक जानकारी दी गई है.

मां लक्ष्मी को करना है प्रसन्न रट लें ये मंत्र ज्योतिषाचार्य ने बताया पूजा का दिन भरी रहेगी तिजोरी