मुझसे शादी करो शादी से किया इनकार सिरफिरे आशिक ने निकाला बम! फिर जो हुआ
मुझसे शादी करो शादी से किया इनकार सिरफिरे आशिक ने निकाला बम! फिर जो हुआ
Karnataka News: कर्नाटक के तुमकुरु से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी से इनकार करने पर एक युवक ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया कि पूरा मामला सनसनी बन गया. इस घटना में आरोपी युवक की मौत हो गई, जबकि युवती और कैब ड्राइवर घायल हो गए. जानकारी के मुताबिक, नागेंद्र नाम का युवक अपनी प्रेमिका पर शादी के लिए लगातार दबाव बना रहा था. बताया जा रहा है कि उसने युवती को मिलने के बहाने एक कैब में बुलाया. कैब में बैठने के बाद दोनों के बीच शादी को लेकर बहस शुरू हो गई. आरोप है कि नागेंद्र ने युवती को बंधक बनाने की कोशिश की और उस पर चाकू से हमला भी किया. स्थिति बिगड़ती देख युवती ने किसी तरह कैब ड्राइवर को पूरी बात बताई. ड्राइवर ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी रोक दी. इसके बाद युवती और ड्राइवर दोनों तेजी से कैब से बाहर निकल गए. लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई. बताया जा रहा है कि आरोपी के पास एक देसी बम भी था. कुछ ही सेकंड बाद कैब के अंदर जोरदार धमाका हुआ. धमाका इतना तेज था कि नागेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती और ड्राइवर घायल हो गए. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि रिश्तों में जबरदस्ती और जुनून किस तरह खतरनाक रूप ले सकता है.