राष्ट्रपति भवन में दिखी भारत-जापान दोस्ती की ताकत PM मोदी से मिलीं जापान की पीएम

Japan PM Sanae Takaichi India Visit: भारत और जापान के रिश्तों को नई रफ्तार देने के लिए जापान की प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची तीन दिन के आधिकारिक दौरे पर भारत पहुंची हैं. नई दिल्ली में उनका भव्य स्वागत किया गया, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ताकाइची के बीच अहम द्विपक्षीय वार्ता होने जा रही है, जिस पर दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं. इस बैठक में रक्षा, तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, निवेश, व्यापार और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की सुरक्षा जैसे कई बड़े मुद्दों पर चर्चा होगी. सबसे ज्यादा चर्चा उस प्रस्ताव को लेकर है, जिसमें भारत और जापान के बीच कुछ लेनदेन सीधे भारतीय रुपये और जापानी येन में करने की संभावना पर विचार किया जा सकता है. अगर ऐसा होता है तो कारोबार में अमेरिकी डॉलर पर निर्भरता कुछ हद तक कम हो सकती है. सूत्रों के मुताबिक दोनों देशों के बीच करीब एक दर्जन समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है. क्वाड, आर्थिक सुरक्षा और इंडो-पैसिफिक रणनीति भी बातचीत के प्रमुख विषय रहेंगे.

राष्ट्रपति भवन में दिखी भारत-जापान दोस्ती की ताकत PM मोदी से मिलीं जापान की पीएम