हैदराबाद का इत्र जो मौसम बदलते ही बदल देता है अपनी तासीर गर्मी में ठंडक तो सर्दी में देता है गर्माहट
हैदराबाद का इत्र जो मौसम बदलते ही बदल देता है अपनी तासीर गर्मी में ठंडक तो सर्दी में देता है गर्माहट
Hyderabad Attar Market: हैदराबाद का ऐतिहासिक इत्र बाजार आज भी निज़ामों के दौर की खुशबू और विरासत को संजोए हुए है. चारमीनार के पास लाड बाज़ार और मोज़म जाही मार्केट में बनने वाले पारंपरिक इत्र पूरी तरह अल्कोहल-मुक्त होते हैं और उनकी महक लंबे समय तक बनी रहती है. इन इत्रों की सबसे खास बात उनकी मौसमी तासीर है. सर्दियों के लिए इत्र-ए-हिना और शमामा जैसे गर्म प्रभाव वाले इत्र बनाए जाते हैं, जबकि गर्मियों में रूह खस ठंडक और ताजगी का एहसास कराता है. देग-भपका तकनीक से तैयार होने वाली यह कला आज भी कुछ परिवारों तक सीमित है.