नदी में लटका 4 टुकड़ों में पुल एक झटका कर देगा काम तमाम फिर भी जान पर खेल रहे लोग गजब वीडियो

ग्रीस के लारिसा क्षेत्र का पलायोपिरगोस पुल तीन साल पहले आए भीषण तूफान के बाद से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था. पुल बीच से पूरी तरह से झुक कर नदी को छू रहा है. आधिकारिक तौर पर भले ही पुलिस को बंद माना जाता है, लेकिन इसके बावजूद स्थानीय लोग हर दिन अपनी जान पर खेलकर पुल से गुजर रहे हैं. वजह है कि वैकल्पिक रास्ता करीब 19 मील लंबा है. किसान अपने खेतों तक पहुंचने के लिए जान जोखिम में डालकर इस पुल का इस्तेमाल कर रहे हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार, वे रोज मौत से खेल रहे हैं. अधिकारियों ने खतरे की चेतावनी तो दी है, लेकिन अब तक नया पुल बनने का काम शुरू नहीं हुआ है. सोशल मीडिया और ब्रिटिश मीडिया में वायरल इस वीडियो की न्यूज18 हिंदी पुष्टि नहीं करता है.

नदी में लटका 4 टुकड़ों में पुल एक झटका कर देगा काम तमाम फिर भी जान पर खेल रहे लोग गजब वीडियो