दिल्ली में छठ की कैयारी तेजCM ने किया घाटों का निरीक्षण
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता छठ पूजा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए यमुना घाटों का निरीक्षण कर रही हैं.उन्होंने बोट में सवार होकर पल्ला से सोनिया विहार तक का दौरा किया. उनके साथ टूरिज्म मिनिस्टर और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे. छठ पूजा की अनुमति यमुना किनारे भी दी गई है. मुख्यमंत्री ने यमुना की स्थिति और घाटों की व्यवस्था का निरीक्षण किया.
