VIDEO:तिरुपति बालाजी पहुंचे अनंत अंबानी परंपरा निभाते हुए भगवान को समर्पित किए बाल
VIDEO:तिरुपति बालाजी पहुंचे अनंत अंबानी परंपरा निभाते हुए भगवान को समर्पित किए बाल
Anant Ambani Tirupati Visit: रिलायंस इंडस्ट्रीज के निदेशक अनंत अंबानी एक बार फिर अपनी आस्था को लेकर चर्चा में हैं. इस बार उन्होंने आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर में भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन किए और वहां की सदियों पुरानी परंपरा का पालन करते हुए अपने बाल भगवान को अर्पित कर दिए. अनंत अंबानी की नई तस्वीरों ने लोगों का ध्यान खींच लिया है. लंबे बालों वाले उनके लुक को लोग पहले भी नोटिस करते रहे हैं, लेकिन मंदिर में बालदान करने के बाद उनका बदला हुआ रूप चर्चा का विषय बन गया है. हिंदू धर्म में बालदान को केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं माना जाता, बल्कि इसे अहंकार, अभिमान और नकारात्मक भावनाओं के त्याग का प्रतीक भी माना जाता है. मान्यता है कि भक्त अपने बाल अर्पित कर ईश्वर के प्रति समर्पण, श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त करते हैं. यह पहली बार नहीं है जब अनंत अंबानी ने अपनी धार्मिक आस्था से लोगों का ध्यान आकर्षित किया हो. इससे पहले भी वह द्वारकाधीश मंदिर के दर्शन के लिए पदयात्रा करते हुए नजर आए थे. उनकी आध्यात्मिक यात्राएं और धार्मिक गतिविधियां अक्सर चर्चा में रहती हैं. तिरुपति बालाजी मंदिर से सामने आईं इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं. लोग अनंत अंबानी के इस कदम को श्रद्धा, विनम्रता और ईश्वर के प्रति गहरे विश्वास का प्रतीक बता रहे हैं.