प्रेम प्रस्ताव ठुकराया तो खुद पर छिड़का पेट्रोल युवक ने इसके बाद लड़की संग जो किया हर तरफ छाया मातम
मैसूरु में प्रेम प्रस्ताव ठुकराए जाने पर एक छात्र ने खौफनाक कदम उठाया. कॉलेज जा रही युवती को रोककर आरोपी चंदन ने खुद पर पेट्रोल डाला और उसे जबरन गले लगा लिया, जिससे दोनों बुरी तरह झुलस गए. युवक करीब 80 प्रतिशत और युवती 20 प्रतिशत जल गई है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.