कमाई के लिए अवैध कंटेंट भी मंजूर स्कैम एड्स से मेटा ने कमाए ₹66555 करोड़ रिपोर्ट ने खोल दी पोल
कमाई के लिए अवैध कंटेंट भी मंजूर स्कैम एड्स से मेटा ने कमाए ₹66555 करोड़ रिपोर्ट ने खोल दी पोल
Meta Scam News: Meta पर स्कैम और अवैध कंटेंट से जुड़े विज्ञापनों को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं. कंपनी ने स्कैम विज्ञापनों से सालाना करीब 7 अरब डॉलर की कमाई का अनुमान लगाया था. रिपोर्ट में फर्जी निवेश योजनाओं, अवैध ऑनलाइन कैसीनो और प्रतिबंधित सामान से जुड़े विज्ञापनों का जिक्र है. एक दस्तावेज में रोजाना अरबों हाई-रिस्क स्कैम विज्ञापन दिखाए जाने का दावा भी किया गया. यूजर्स की ओर से भेजी गई फ्रॉड रिपोर्ट्स पर कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठे हैं. वहीं, Meta ने इन दस्तावेजों को कंपनी के कामकाज की एकतरफा तस्वीर बताया था.