पीएम मोदी पर टिप्पणी कर घिरे मल्लिकार्जुन खरगे राज्यसभा की प्रिविलेज कमेटी करेगी बयानों की जांच
Mallikarjun Kharge Rajya Sabha Privilege Notice: राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. बीजेपी के 6 सांसदों ने उनके खिलाफ प्रिविलेज नोटिस दिया है. खरगे पर पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ लगातार अपमानजनक टिप्पणियां करने का आरोप है. चेयरमैन सीपी राधाकृष्णन ने इस मामले को जांच के लिए प्रिविलेज कमेटी के पास भेज दिया है. राज्यसभा सेक्रेटेरियट ने इसका ऑफिशियल नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है.