क्या कोई व्यक्ति जन्म से हिंदू न होने के बावजूद मंदिर में पूजा कर सकता है मद्रास हाईकोर्ट का अहम फैसला
क्या कोई व्यक्ति जन्म से हिंदू न होने के बावजूद मंदिर में पूजा कर सकता है? इस सवाल पर मद्रास हाईकोर्ट ने अहम फैसला सुनाते हुए हिंदू धर्म अपनाने वाली एक अमेरिकी महिला के पक्ष में निर्णय दिया है. अदालत ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति की आस्था सच्ची है और उसने विधिवत हिंदू धर्म स्वीकार किया है, तो उसे मंदिर में प्रवेश से नहीं रोका जा सकता.