पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम की तरह द्रौपदी मुर्मू के लिए भी देश में जनभावनाएं- PM मोदी 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विषम परिस्थितियों में भी किस तरह से संयत रहकर समाज के लिए, पिछड़े और आदिवासी वर्ग के लिए काम किया जा सकता है, द्रौपदी मुर्मू जी ने ये बखूबी करके दिखाया है. उनके असाधारण आचरण को देखते हुए ही एनडीए ने उन्हें अपना राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया है. इसके साथ ही पीएम मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम की भी प्रशंसा की.

पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम की तरह द्रौपदी मुर्मू के लिए भी देश में जनभावनाएं- PM मोदी 
हैदराबाद में चल रही है बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक के दूसरे दिन प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जमकर प्रशंसा की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू आदिवासी समाज से देश की राष्ट्रपति बनने वाली पहली महिला होंगी और इससे आदिवासी समाज को देश की मुख्यधारा से जोड़ने का बड़ा मौका मिलेगा. प्रधानमंत्री ने मूर्मू के जीवन के बारे में बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने असाधारण आचरण से सभी को प्रेरणा देना का काम किया है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विषम परिस्थितियों में भी किस तरह से संयत रहकर समाज के लिए, पिछड़े और आदिवासी वर्ग के लिए काम किया जा सकता है, द्रौपदी मुर्मू जी ने ये बखूबी करके दिखाया है. उनके असाधारण आचरण को देखते हुए ही एनडीए ने उन्हें अपना राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया है. इसके साथ ही पीएम मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम की भी प्रशंसा की. राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बीजेपी नेताओं को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि लोगों ने अब्दुल कलाम को तब स्वीकार किया जब बीजेपी सरकार ने उनके नाम को राष्ट्रपति पद के लिए आगे बढ़ाया. आज वैसा ही उत्साह और भावनाएं द्रौपदी मुर्मू के लिए दिखाई दे रहा है. इसलिए सभी को देशहित में मुर्मू का समर्थन करना चाहिए. ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें up24x7news.com हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट up24x7news.com हिंदी | Tags: Draupadi murmu, PM ModiFIRST PUBLISHED : July 03, 2022, 15:04 IST