सड़क हादसों में वरदान बनेगी ये स्मार्ट गाड़ी! 50 प्लस उपकरणों से लैस पलक झपकते करेगी रेस्क्यू काटेगी चालान
DHI Mobility Smart Rescue Vehicle: गुजरात की डीएचआई मोबिलिटी ने स्मार्ट रेस्क्यू गाड़ी बनाई है. इसमें 50 से ज़्यादा रेस्क्यू उपकरण हैं. जो गोल्डन आवर में जान बचाने में मदद करेंगी. यह इंटरसेप्टर का भी काम करेगी. गुजरात की कंपनी डीएचआई मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड ने इंटरसेप्टर वाली एक खास स्मार्ट रेस्क्यू गाड़ी बनाई है. इस गाड़ी को इंटरनेशनल पुलिस एक्सपो में दिखाया गया.