मछली पालन पर मिल रही 70% सब्सिडी! सरकार की इस नई योजना से किसानों को मिलेंगे 4 लाख ऐसे करें अप्लाई
Pond Fisheries Special Assistance Scheme: मछली पालन को बढ़ावा देकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में सरकार की पहल जमीन पर दिखाई देती नजर आ रही है. पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए तालाब मात्स्यिकी विशेष सहायता योजना चलाई गई है. यह योजना विशेष तौर पर अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के किसानों के लिए है.