सोनिया गांधी की रगों में इटली का खून 3 दशक बाद फिर क्यों उठा विदेशी मूल का मुद्दा केंद्रीय मंत्री जमकर बरसे
Sonia Gandhi Italian Blood Row: वंदे मातरम विवाद को लेकर केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी और कांग्रेस आमने-सामने हैं. कुमारस्वामी ने सोनिया गांधी पर राष्ट्रीय गीत का विरोध करने और इटली मूल की होने का आरोप लगाते हुए संकीर्ण मानसिकता का प्रदर्शन करने की बात कही. जवाब में कांग्रेस नेता रिजवान अरशद ने कुमारस्वामी को हताश बताते हुए सोनिया गांधी को देश के लिए समर्पित बताया.