पब्लिक सर्विस कमीशन चेयरमैन की बेटी निकली गरीब… 225 लाख महीना कमाने वाले पिता की लाडली ने ऐसे हड़पी नौकरी
कर्नाटक लोक सेवा आयोग यानी KPSC के चेयरमैन शिवशंकरप्पा की बेटी सुमा एस. साहूकर के खिलाफ फर्जी आय प्रमाण पत्र जमा कर सरकारी नौकरी हासिल करने के आरोप में FIR दर्ज की गई है. सुमा ने जूनियर इंजीनियर पद पर भर्ती के लिए परिवार की सालाना आय महज 40,000 रुपये दिखाकर 3B श्रेणी का आरक्षण लिया जबकि उनके पिता की मासिक सैलरी 2.25 लाख रुपये से अधिक है.