KPSC भर्ती घोटाले में बनी SIT आईपीएस आलोक कुमार करेंगे जांच कर्नाटक हाई कोर्ट ने 100 दिन में मांगी रिपोर्ट
कर्नाटक हाई कोर्ट ने कर्नाटक लोक सेवा आयोग भर्ती फर्जीवाड़े पर बड़ा एक्शन लिया है. जस्टिस एम नागप्रसन्ना की बेंच ने मामले की निष्पक्ष पड़ताल के लिए विशेष जांच दल का गठन किया. इस एसआईटी की कमान सीनियर आईपीएस अधिकारी आलोक कुमार को सौंपी गई है. कोर्ट ने सीआईडी और लोकल पुलिस को सभी जरूरी दस्तावेज एसआईटी को तुरंत ट्रांसफर करने का आदेश दिया. टीम को सौ दिनों में फाइनल रिपोर्ट सौंपनी होगी.