इस्तीफा दिया तो कैबिनेट विस्तार के बाद नाराज विधायकों को CM डीके शिवकुमार की चेतावनी
इस्तीफा दिया तो कैबिनेट विस्तार के बाद नाराज विधायकों को CM डीके शिवकुमार की चेतावनी
Karnataka Politics: कर्नाटक में कैबिनेट विस्तार के बाद कांग्रेस के भीतर नाराजगी सामने आ गई है. 19 विधायकों को मंत्री बनाए जाने के बाद कुछ नेताओं ने मंत्री पद नहीं मिलने पर इस्तीफे की पेशकश की. विधायक यशवंत रायगौड़ा वी. पाटिल ने विधानसभा से इस्तीफा देने की बात कही, जबकि बेलूर गोपालकृष्ण भी नाराज बताए गए. इस बीच मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने नाराज विधायकों को कड़ा संदेश दिया है. उन्होंने कहा कि जो इस्तीफा देना चाहता है, वह दे सकता है और उसका इस्तीफा कुछ ही मिनटों में स्वीकार कर लिया जाएगा. शिवकुमार ने विधायकों से धैर्य रखने और पार्टी के साथ बने रहने की अपील की.