कर्नाटकः मुख्यमंत्री बदलने की अटकलें BJP ने की खारिज कांग्रेस को CM फेस बताने की दी चुनौती

Karnataka: भाजपा के वरिष्ठ नेता और राजस्व मंत्री आर अशोक ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने पहले ही कहा है कि चुनाव बोम्मई के नेतृत्व में होगा और पार्टी इसका पालन करेगी.

कर्नाटकः मुख्यमंत्री बदलने की अटकलें BJP ने की खारिज कांग्रेस को CM फेस बताने की दी चुनौती
हाइलाइट्सराजस्व मंत्री आर अशोक ने कांग्रेस पर बोला हमलाअशोक ने कांग्रेस को मुख्यमंत्री चेहरा बताने की दी चुनौतीपीएम मोदी के नेतृत्व में पार्टी लड़ेगी विधानसभा चुनावः राजस्व मंत्री बेंगलुरु. भाजपा के वरिष्ठ नेता और राजस्व मंत्री आर अशोक ने कांग्रेस पर कर्नाटक का मुख्यमंत्री बदलने के मुद्दे को अनावश्यक रूप से उठाने का आरोप लगाया है. अशोक ने बुधवार को 2023 के विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस को चैलेंज करते हुए कहा कि पार्टी अपने सीएम उम्मीदवार का नाम बताए. मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को बदलने की अटकलों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने पहले ही कहा है कि चुनाव बोम्मई के नेतृत्व में होगा और पार्टी इसका पालन करेगी. भाजपा के वरिष्ठ नेता मंगलवार को मुख्यमंत्री बोम्मई को हटाने और यहां तक कि उन्हें ‘कठपुतली मुख्यमंत्री’ कहने की अटकलों पर कांग्रेस के कई ट्वीट्स पर प्रतिक्रिया दे रहे थे. उन्होंने कहा कि ‘सड़कों पर आ चुकी अपनी अंदरूनी कलह को छिपाने के लिए कांग्रेस झूठी खबर फैला रही है कि मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को हटा दिया जाएगा. देश में कांग्रेस का कोई आधार नहीं है, भाजपा के नेतृत्व और सीएम परिवर्तन के बारे में बोलने का उन्हें क्या अधिकार है?’ पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त नहीं कर पाई है और आज भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री बदलने की बात कर रही है. क्या अमित शाह या प्रधानमंत्री ने आपको सीएम बदलने के बारे में बताया? उन्होंने आगे कहा कि ‘आपकी अपनी पार्टी के भीतर चीजें खराब हो गई हैं, पहले इसे साफ करें. हम ना तो मुख्यमंत्री बदलेंगे और ना ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कतील बदले जाएंगे, हम उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे.’ कांग्रेस पार्टी को CM फेस बताने की दी चुनौती अशोक ने कांग्रेस पार्टी को आगे चुनौती देते हुए कहा कि ‘हमारे मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई हैं. अगर आप में हिम्मत, साहस और नैतिकता है तो क्या आप बता पाएंगे कि आपका मुख्यमंत्री उम्मीदवार कौन है? इसके बारे में खुद से सवाल करें, हिम्मत है तो घोषणा करें. आपमें हिम्मत नहीं है. लेकिन आप दूसरों के बारे में बोलना चाहते हैं.’ उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस में इस तरह की घोषणा करने पर कांग्रेस के टूटने का डर है. सिद्धारमैया, शिवकुमार, मल्लिकार्जुन खड़गे, जी परमेश्वर और एम बी पाटिल जैसे कांग्रेसी नेताओं की आंतरिक दरार दावणगेरे में सिद्धारमैया के 75वें जन्मदिन समारोह के बाद खुलकर सामने आई है. उन्होंने कहा कि सिद्धारमैया के कार्यक्रम का मुकाबला करने के लिए शिवकुमार 75वें स्वतंत्रता दिवस के नाम पर अपनी ताकत साबित करने के लिए एक मार्च निकाल रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि यह भी हमारे संज्ञान में आया है कि सिद्धारमैया के जन्मदिन के कार्यक्रम पर नाराजगी व्यक्त करते हुए स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने एक बैठक की है. बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाने के बजाय कांग्रेस नेता ऐसी चीजों में शामिल हैं. पूर्व विधायक के हालिया बयान से बदलाव के मिले थे संकेत भाजपा के पूर्व विधायक बी सुरेश गौड़ा के हालिया बयान से राज्य की सियासत में बदलाव के संकेत मिले थे. हालांकि, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कतील ने यह कहकर खारिज कर दिया कि बोम्मई अपना कार्यकाल पूरा करेंगे. ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें up24x7news.com हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट up24x7news.com हिंदी | Tags: Basavaraj Bommai, BJP, Congress, KarnatkaFIRST PUBLISHED : August 10, 2022, 15:22 IST