Kal Ka Mausam: मौसम का महाअलर्ट! दिल्ली UP बिहार से हिमाचल तक कल आफत वाली बारिश 16 राज्यों में IMD ने चेताया
Kal Ka Mausam: मौसम का महाअलर्ट! दिल्ली UP बिहार से हिमाचल तक कल आफत वाली बारिश 16 राज्यों में IMD ने चेताया
Kal Ka Mausam Samachar: देशभर में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और 22 जुलाई को 16 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में भारी से बेहज भारी बारिश का अलर्ट है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने हिमाचल प्रदेश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और असम में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. कई इलाकों में बाढ़, भूस्खलन, जलभराव, बिजली गिरने और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है. आईएमडी ने लोगों को सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और स्थानीय प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने की सलाह दी है.