मुंबई-दिल्ली में भारी बारिशगुजरात-ओडिशा समेत 10 राज्‍यों में बादलों का डेरा कल आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

Kal Ka Mausam 4 June: मौसम विभाग के अनुसार कम दबाव के क्षेत्र और सक्रिय मानसून के कारण कल गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और ओडिशा समेत 10 राज्यों में भारी से अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट है. इन क्षेत्रों में 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, जबकि पश्चिमी राजस्थान में 60 किमी/घंटे की गति से धूल भरी आंधी आने की आशंका है. इसके उलट पूर्वी उत्तर प्रदेश में उमस भरी गर्मी का असर रहेगा. दिल्ली, मुंबई, भोपाल और जयपुर जैसे बड़े शहरों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश की संभावना है.

मुंबई-दिल्ली में भारी बारिशगुजरात-ओडिशा समेत 10 राज्‍यों में बादलों का डेरा कल आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम