कल का मौसम 12 अगस्‍त: दिल्‍ली इंदौर 20 शहरों में बरसेंगे बदरा हिमाचल-यूके में फ्लैश फ्लड कब थमेगी बारिश

Kal Ka Mausam 12 August: देश भर में मौसम का मिजाज 12 अगस्त को तल्ख रहेगा. IMD के अनुसार, उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश में बने कम दबाव के क्षेत्र और सक्रिय मानसून ट्रफ से भारी बारिश, फ्लैश फ्लड और बिजली गिरने की चेतावनी है. हिमाचल, उत्तराखंड, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और मुंबई समेत कई राज्यों में अलर्ट है. पहाड़ी क्षेत्रों में लैंडस्लाइड और मैदानी इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है. मौसम विभाग के अनुसार 16-17 अगस्त के बाद बारिश की तीव्रता में कमी आएगी और मौसम धीरे-धीरे साफ होने लगेगा.

कल का मौसम 12 अगस्‍त: दिल्‍ली इंदौर 20 शहरों में बरसेंगे बदरा हिमाचल-यूके में फ्लैश फ्लड कब थमेगी बारिश