राहुल गांधी की जिद्द पर दर्ज हुई जंतर-मंतर पैलेट गन मामले की FIR में क्या-क्या लिखा है
राहुल गांधी की जिद्द पर दर्ज हुई जंतर-मंतर पैलेट गन मामले की FIR में क्या-क्या लिखा है
Delhi police pellet gun FIR Details: राहुल गांधी के धरने के बाद दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन के दौरान हुई पैलेट गन (धातु के छर्रे) की घटना में एफआईआर दर्ज कर ली है. संसद मार्ग थाने में धारा 118(1) और 125 बीएनएस के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है. 20 वर्षीय छात्र साहिल की शिकायत के अनुसार, 20 जुलाई को लाठीचार्ज के दौरान नीली पोशाक पहने शख्स ने पैलेट गन चलाई, जिससे उसकी आंख की रोशनी चली गई और शरीर में 200 से अधिक छर्रे धंसे हैं.