ISI की साजिश 86 हैंड ग्रेनेड 15 अगस्त से पहले भारत में बड़े आतंकी हमले की साजिश का भंडाफोड़
15 अगस्त से पहले पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. भारत को दहलाने की साजिश का भंडाफोड़ किया गया है. जालंधर में ISI प्रायोजित BKI आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश करने के साथ ही पुलिस ने 86 हैंड ग्रेनेड के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.