आस्था की महा-डोर का अनोखा रहस्य! जानिए हजारों टन वजनी जगन्नाथ रथ को खींचने वाली विशाल रस्सी कैसे होती है तैयार
आस्था की महा-डोर का अनोखा रहस्य! जानिए हजारों टन वजनी जगन्नाथ रथ को खींचने वाली विशाल रस्सी कैसे होती है तैयार
Jagannath Rath Yatra: भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा में उपयोग होने वाली विशालकाय रस्सी केवल एक साधारण रस्सी नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक मानी जाती है. हजारों टन वजनी रथों को खींचने के लिए इस मजबूत रस्सी को पारंपरिक तकनीकों से विशेष रूप से तैयार किया जाता है. इसके निर्माण में मजबूत प्राकृतिक रेशों का उपयोग किया जाता है, जिससे यह अत्यधिक भार सहने में सक्षम होती है. मान्यता है कि इस रस्सी को पकड़कर रथ खींचना अत्यंत पुण्यदायी होता है. यही कारण है कि हर वर्ष लाखों श्रद्धालु इस पवित्र परंपरा का हिस्सा बनने के लिए उत्साहपूर्वक शामिल होते हैं.