सिक्किम: ITBP जवान पर किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप बॉर्डर पुलिस ने किया गिरफ्तार

sikkim, Crime, Rape, ITBP Jawan: पुलिस के मुताबिक आईटीबीपी के जवान ने किशोरी के साथ अपने सरकारी आवास पर कई बार दुष्कर्म किया, जिसके कारण किशोरी गर्भवती हो गयी. उन्होंने कहा कि यह घटना पाकयोंग जिले के रंगपो कस्बे की है.

सिक्किम: ITBP जवान पर किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप बॉर्डर पुलिस ने किया गिरफ्तार
गंगटोक: सिक्किम (sikkim News) में 13 वर्षीय एक किशोरी के साथ कथित दुष्कर्म (Rape with Teenager) करने के आरोप में भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के एक जवान को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक आईटीबीपी के जवान ने किशोरी के साथ अपने सरकारी आवास पर कई बार दुष्कर्म किया, जिसके कारण किशोरी गर्भवती हो गयी. उन्होंने कहा कि यह घटना पाकयोंग जिले के रंगपो कस्बे की है. लड़की की मां ने लगाया बड़ा आरोप पीड़िता की मां ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि एक स्थानीय लड़के ने भी महीनों तक किशोरी का यौन शोषण किया. पुलिस ने कहा कि उन्होंने आरोपी लड़के को भी हिरासत में ले लिया है. पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि आईटीबीपी के एक सहायक उप-निरीक्षक ने रंगपो कस्बे में राजभवन के शीतकालीन शिविर में अपने आवासीय क्वार्टर में अप्रैल से किशोरी के साथ कई बार दुष्कर्म किया. पुलिस ने इस सिलसिले में उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के धारचूला के रहने वाले सहायक उप-निरीक्षक के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया. इसी शिकायत में लड़की की मां ने आरोप लगाया कि स्थानीय लड़का भी फरवरी से उसका यौन शोषण कर रहा था. पुलिस ने कहा कि उन्होंने लड़के को पकड़ लिया है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है. उन्होंने कहा कि रंगपो में प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल में लड़की का चिकित्सकीय परीक्षण किया गया. पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है. ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें up24x7news.com हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट up24x7news.com हिंदी | Tags: ITBP jawan, Rape Case, SikkimFIRST PUBLISHED : August 07, 2022, 19:51 IST