राष्ट्रीय भारोत्तोलन चैंपियनशिप में बिहार उतरेगा पूरे दमखम के साथ सीतामढ़ी के राजा कुमार बने टीम मैनेजर
उत्तर प्रदेश के मोदीनगर (गाजियाबाद) में 3 फरवरी से 14 फरवरी तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय भारोत्तोलन चैंपियनशिप में बिहार की टीम पूरे दमखम के साथ हिस्सा लेने जा रही है.सीतामढ़ी जिले के रीगा प्रखंड अंतर्गत शिवनगर निवासी राजा कुमार को बिहार भारोत्तोलन टीम का मैनेजर नियुक्त किया गया है