स्पेस मार्केट में भारत की बड़ी छलांग सतीश धवन स्पेस सेंटर से उड़ेगा 7 मंजिला ऊंचा विक्रम-1 रॉकेट
स्पेस मार्केट में भारत की बड़ी छलांग सतीश धवन स्पेस सेंटर से उड़ेगा 7 मंजिला ऊंचा विक्रम-1 रॉकेट
करीब सात मंजिला ऊंचाई वाला एडवांस मल्टी-स्टेज रॉकेट विक्रम-1 पूरी तरह हल्के मगर बेहद मजबूत कार्बन कॉम्पोजिट स्ट्रक्चर से निर्मित है, जिसमें 3D-प्रिंटेड इंजन और सॉलिड-फ्यूल बूस्टर का फौलादी दम इस्तेमाल किया गया है. स्काईरूट के सीईओ पवन कुमार चंदाना के मुताबिक, वैश्विक बाजार में छोटे सैटेलाइट्स की भारी किल्लत और अंतरिक्ष आधारित सेवाओं की बढ़ती मांग के बीच यह पहली उड़ान भारत के लिए नए व्यापारिक रास्ते खोलेगी.