चंद्रयान-4 तो कमाल कर देगा चांद को चूम कर धरती पर आएगा स्पेस में होगा संगम

Chandrayaan-4: चंद्रयान-4 को लेकर इसरो का क्या प्लान है, अब भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी के चीफ सोमनाथ ने प्लान बता दिया है. इसरो चीफ सोमनाथ ने कहा कि चंद्रयान-4 चांद से सैंपल लेकर वापस धरती पर लौटेगा.

चंद्रयान-4 तो कमाल कर देगा चांद को चूम कर धरती पर आएगा स्पेस में होगा संगम
नई दिल्ली: 23 अगस्त 2023 की वह तारीख कौन भूल सकता है. यही वह दिन था, जब भारत ने चंद्रमा पर अपने कदम रखे. चांद के साउथ पोल पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग कराकर इसरो ने इतिहास रच दिया था. ऐसा करने वाला भारत पूरी दुनिया में पहला देश बना था. अब इसरो खुशी और दोगुनी करने के लिए बड़े प्लान पर काम कर रहा है. जी हां, चंद्रयान-3 के बाद अब इसरो चंद्रयान-4 मिशन को सफल बनाने में जुट गई है. चंद्रयान-4 को लेकर इसरो का क्या प्लान है, अब भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी के चीफ सोमनाथ ने प्लान बता दिया है. इसरो चीफ सोमनाथ ने कहा कि चंद्रयान-4 चांद से सैंपल लेकर वापस धरती पर लौटेगा. यह एक बार में लॉन्च नहीं किया जाएगा. यह अंतरिक्ष यान के दो हिस्सों को दो लॉन्चिंग के जरिए चांद की कक्षा में भेजा जाएगा. चंद्रमा पर लैंडिंग से पहले अंतरिक्ष यान को अंतरिक्ष में ही जोड़ा जाएगा. Tags: ISRO satellite launch, Mission Moon, Moon's orbitFIRST PUBLISHED : June 27, 2024, 07:44 IST jharkhabar.com India व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें
Note - Except for the headline, this story has not been edited by Jhar Khabar staff and is published from a syndicated feed