डकैतों से मिला क्लू और खुल गया पश्चिम बंगाल में काले खजाने का राज 35 बोरियों में भर कर रखे गए थे 28 करोड़ रुपये
पश्चिम बंगाल के बीरभूम में पुलिस ने 50 करोड़ रुपये की नकदी और सोना बरामद किया है. मोहम्मद बाजार में मीनार मंडल के घर से 35 बोरियों में भरे 28.5 करोड़ रुपये मिले. साथ ही 15 किलो सोना भी जब्त हुआ है. डकैतों की गिरफ्तारी के बाद इस खजाने का राज खुला. अब इस मामले की जांच ईडी भी कर रही है. मुख्य आरोपी मीनार मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया है.